HEADLINES


More

हुड्डा को शाह ने दी चुनौती, खुद को बताया बनिया का बेटा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 16 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रांगण में बीसी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित मंत्री, सांसद एवं विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से राज्य परिवहन की बसें लगाई गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सीएम सैनी ने अमित शाह का स्वागत किया।

अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ भाषण की शुरूआत की। साथ ही जनता से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी को गरीब बीसी परिवार का बेटा बताते हुए उनको प्रणाम किया। उन्होंने मंच पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, सांसद धर्मबीर सिंह सहित मंच पर मौजूद सभी नेताओं और ओबीसी समाज के लोगों को प्रणाम किया। उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह के लिए जनता से तालियां बजवाई। 


उन्होंने कहा कि हरियाणा कि भूमि तीन चीजों के लिए पूरा देश याद रखता है। यहां कि माताओं ने सबसे ज्यादा अनुपात में सेना में जवान भेजे हैं। दूसरा उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में जब देखते हैं ताे दस में से सात मैडल हरियाणा के मिलते हैं। तीसरा उन्होंने कहा कि देश के अन्न के भंडार भरने वाला मेरा हरियाणा का किसान ही है। इन तीनों चीजों के लिए हरियाणा को प्रदेश में याद रखा जाता है। उन्होंने राव तुलाराम को भी नमन किया।


उन्होंने हरियाणा की जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि दो बार विधानसभा में और तीन बार लोकसभा में हरियाणा ने हमें आशीर्वाद दिया है। इस बार भी यकिन है कि पूर्ण बहुमत से हमें आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा हरियाणा कि पिछड़े वर्ग ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है। हमारा भी अब कर्तव्य बनता है कि उससे ज्यादा हम दें। 

'पिछड़ा वर्ग सम्मान' सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं, पहला निर्णया क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय किया है। दूसरा-पंचायतों में 8% आरक्षण ग्रुप-A के लिए था इसके साथ अब ग्रुप-D को 5% आरक्षण मिलना आज से शुरू हो जाएगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप-B के लिए 5% आरक्षण मिलना शुरू होगा और 8% चस का तस रहेगा तथा ग्रुप-B का 5% अधिक मिलेगा। ये तीनों निर्णय पीएम मोदी की नीति को लागू करने वाला है।"


No comments :

Leave a Reply