HEADLINES


More

फरीदाबाद में हरियाणा के स्थायी निवासी को दिया जाएगा निशुल्क ई- रिक्शा प्रशिक्षण

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 16 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 16 जुलाई। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा केवल हरियाणा की गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) या जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में केवल 1.80 लाख रुपये या इससे कम है उस परिवार की स्थायी निवासी लड़कियों/महिलाओं के लिए फरीदाबाद में 10 दिन का ई- रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जायेगा। इच्छुक पात्र (महिला) उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन ई-मेल- hwdcfaridabad@gmail.com या दस्ती तौर पर सम्बन्धित जिला कार्यालय में आमंत्रित किए जाएंगे। निर्धारित तिथि 22 जुलाई 2024 के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

प्रशिक्षण  के लिए योग्यता/पात्रता :-

प्रशिक्षण  प्राप्त करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को हरियाणा राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है तथा उसके आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र महिला कम से कम 8वीं पास होनी चाहिएसाथ ही उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी।

हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के लिए महिला के पास वैध लर्नर लाइसेंस होना चाहिए। उसकी दृष्टि अच्छी होनी चाहिए तथा उससे रंग दृष्टिहीनता न हो। इच्छुक पात्र आवेदक को अपना दूरभाष/मो० नंबर, e-mail address ओर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक (कार्यालय) हरियाणा महिला विकास निगमकमरा न 609, छठी मंजिलडीसी कार्यालयलघु सचिवालयसेक्टर 12, फरीदाबाद व फोन न० 7015487239/9991708281 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


No comments :

Leave a Reply