HEADLINES


More

मोहन तिवारी के जन्मदिवस पर केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया पौधारोपण

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 18 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद। 18 जुलाई 2024। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शहर सेक्टर 12 स्थित नजदीक कोर्ट परिसर में मोहन तिवारी के जन्मदिवस के अवसर चल रहे पौधा रोपण एवम हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान आयोजन कार्यक्रम में शिरकत किए।

कैबिनेट मंत्री मू

लचंद शर्मा को कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकार मोहन तिवारी ने गुलदस्ता देकर और हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित करने वाले अतिथियों में मुख्य रूप से बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक एवम सामाचार निर्देश के सम्पादक मुकेश भोगल,पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, बाबा रामकेवल, एडवोकेट राजेश खटाना,साहिल गिरधर आदि सभी ने सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मोहन तिवारी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान से सुनीता वर्मा, अरविंद सागर, एडवोकेट शिव कुमार जोशी,सतीश चोपड़ा समाजसेवी आदि दर्जनों भर लोगों को सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मोहन तिवारी के जन्म दिवस पर सेंट्रल थाने के पीछे पौधा रोपण किया। इस मौके पर बाबा रामकेवल,पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, राजेश खटाना, ऐडवोकेट, नरेंद्र पराशर ऐडवोकेट, संतोष नायक समाजसेवी आदि दर्जनों भर लोग मौजूद रहे। मोहन तिवारी पत्रकार ने कहा की वह विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े है जिसमे बाल युवा नारी जागृति मंच, भारतीय प्रवासी परिषद आदि संस्थान के द्वारा पौधा रोपण,पौधा वितरण एवं हरियाणा अवॉर्ड सम्मान समारोह के सहयोग से कार्यक्रम किया गया है। मोहन तिवारी के द्वारा अपने जन्म दिवस पर 101पौधा रोपण,पोधा वितरण एवं अवार्ड सम्मान कार्यक्रम किए जाने पर सभी ने मिल कर बधाई दी है। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, आरके गुप्ता, राजेश सुकवारिया, दीपक त्रिपाठी, सोनू, एडवोकेट सतेंद्र रावत,संजीव कुशवाहा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply