HEADLINES


More

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया सफाई कर्मचारियों का वेतन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 2 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए ऐलान किया है कि नगर पालिकाओं, नगर निगमों और पंचायतों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मानेदय में 1000 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है। नगर पालिका और नगर परिषद के सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर 17000 किया गया है। ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को 16000 रुपए का मानदेय देने की भी घोषणा की है। सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि सफाई कर्मचारियों के लिए अलग पोर्टल भी बनाया जाएगा। 

बता दें कि इससे पहले 3 साल पहले हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।

सीएम नायब सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि शहरों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद उन्हें अब 17000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 16000 रुपए हर महीने वेतन मिलेगा।


No comments :

Leave a Reply