//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर लड़ा था। लोकसभा चुनाव में आप
ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन पार्टी ने उस सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी। अब होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां आमने - सामने और एक दूसरे पर निशाना साधते दिखेंगी।
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसको लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति उनमें मिलती है। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के सीएम के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी, हम वहां जाएंगे और एक टीम बनाकर लड़ेंगे।
No comments :