HEADLINES


More

फरीदाबाद में एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 25 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज भूकंप आया। यहां एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा। पहली बार भूंकप सुबह 10:54 बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही।


भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। 

No comments :

Leave a Reply