HEADLINES


More

सरसों का तेल अब 20 जुलाई तक मिलेगा : डीसी विक्रम सिंह

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 जुलाई। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा मास जून 2024 हेतु आंबटित सरसों तेल के वितरण की अवधि दिनांक 20.07.2024 तक बढ़ा दी गई है। इस प्रकार जो लाभार्थी मास जून 2024 हेतु आबंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गये है, वे अपने नजदीक डिपो धारक से दिनांक 20.07.2024 तक जून 2024 का सरसों तेल प्राप्त कर सकते है। निदेशालय के निर्देशानुसार वर्तमान में सभी बीपीएल/एएवाई राशन कार्ड धारकों को 2 लीटर सरसों तेल प्रति कार्ड 20/-रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।


किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक खाद्य एव आपूर्ति अधिकारी, बल्लभगढ़ :- 7838455860, सहायक खाद्य एव आपूर्ति अधिकारी, एनआईटी :- 9466285499 और सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद:- 8076060035 से संपर्क कर सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply