HEADLINES


More

विश्व महासागर दिवस - महासागरों के पुनर्जीवन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक। एक महासागर, एक जलवायु, एक भविष्य – एक साथ

Posted by : pramod goyal on : Sunday 9 June 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्व महासागर दिवस पर ऑनलाइन जागरूकता अभियान चलाया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि महासागर पर्यावरण संतुलन में महती भूमिका निभाते हैं और पृथ्वी पर जीवन का प्रतीक हैं। पृथ्वी का अनुमानतः दो तिहाई भाग महासागरों से घिरा हुआ है। ऑनलाइन जागरूकता अभियान में ब्रिगेड व जूनियर रेड क्रॉस के सदस्यों ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और महासागरों से आने वाली चुनौतियों के विषय में विश्व भर में जागरूकता बढ़ाना ही इस दिवस को मनाने का विशेष उद्देश्य है। विश्व महासागर दिवस प्रति वर्ष आठ जून को मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड महासागर डे का थीम हमारे महासागर और जलवायु के लिए कार्रवाई को उत्प्रेरित करना रखा गया है। परिवर्तन कारी सहयोग के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाकर, हमारा लक्ष्य न केवल एक स्वस्थ एवं नीला ग्रह बनाना है बल्कि एक अधिक न्यायसंगत, समतावादी और टिकाऊ समाज भी बनाना है। पृथ्वी की सतह पर ऊष्मा के चक्र का संतुलन बनाए रखने में महासागरों का बड़ा योगदान रहता है। सामान्यतः धरती से जो भी मानवजनित तथा अन्य ऊष्मा उत्सर्जित होती है, वह वायुमंडल में चली जाती है जिससे वायुमंडल ज्यादा गर्म होने लगता है परंतु महासागर इसमें काफी ऊष्मा अपने अंदर समाहित लेता है जिससे वायुमंडल और धरती पर ऊष्मा का दबाव कम हो जाता है समुद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस का प्रारंभ वर्ष 1992 में किया गया था। प्राचार्य मनचंदा ने महासागरों को गंदे न करने, वेस्ट डंप न करने और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया।  मनचन्दा ने कहा कि महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करते है। महासागर असीम जैव विविधता का भंडार है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर फाइन आर्ट्स प्राध्यापिका गीता ने सुंदर पेंटिंग बनाने के लिए विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की महासागरों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने में प्रमुख भूमिका रहती है। उन्होंने सभी को अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply