HEADLINES


More

पुलिस जवान ने किया सुसाइड:फांसी पर लटका मिला शव

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 18 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) ने जंगले में बंधी रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। मृतक की पहचान मूलरूप से रेवाड़ी के रोड़ाई गांव निवासी 42 वर्षीय उमराव सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट(Suicide Note) नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमराव सिंह करीब 23 साल से हरियाणा में पुलिस में थे। उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगी थी। वह पुलिस लाइन में अकेले रह रहे थे। साथ ही मधुमेह आदि बीमारी से ग्रसित थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहते थे।

सुबह करीब छह बजे उमराव जब अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो अन्य साथी उन्हें उठाने गए। काफी देर तक उन्हें आवाज दी गई। जब वह बाहर नहीं आए तो खिड़की से देखा गया। वह जंगले में बंधी रस्सी से लटके थे।

No comments :

Leave a Reply