HEADLINES


More

बिना संघठन के फरीदाबाद में हुआ जिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन

Posted by : pramod goyal on : Friday 28 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।  संघठन के बिना ही फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ।  जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की।  इस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के नाम पर विधानसभा टिकट के दावेदार कांग्रेस नेताओं के अलावा उनके समर्थक शामिल हुए। 

गौरतलब है कि फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में कांग्रेस का जिला स्तर पर कोई संघठन नहीं है। लेकिन फिर भी आज हुए कांग्रेस सम्मेलन का नाम कार्यकर्त्ता सम्मेलन नाम दिया गया। इस सम्मेलन में कांग्रेस की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई। इस सम्मेलन से पलवल से पूर्व विधायक करण दलाल ने दुरी बनाई रखी।कारन दलाल   लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है क़ि वह नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं। 

कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सभी विधानसभा टिकट के दावेदार नेताओं ने पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंदर हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को हरियाणा में दस में से पांच सीटें जितवाने के लिए महिमा मंडित किया। 

जबकि वास्तविकता यह है कि हरियाणा में कांग्रेस और भी अधिक लोकसभा सीटें जीत सकती थी। लेकिन इसके लिए सभी कांग्रसी नेताओ का एक जुट होना और जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन का होना जरुरी था।  अगर विधानसभा चुनाव में यहीं आलम रहा तो फिर से कांग्रेस को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। 


No comments :

Leave a Reply