HEADLINES


More

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तीन दिन तक बारिश की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Monday 3 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 इस माह के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तीन दिन तक प्रदेश में बारिश की संभावना रहेगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले 20 दिनों से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम की चरम और विकट परिस्थितियां बनी हुई थी। इसके साथ ही भीषण गर्मी और लू अपने प्रचंड तेवर दिखा रही थी। मगर, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया।



अंधड़ के साथ हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने इस भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। रविवार को नौतपा का आखिरी दिन रहा। इस दौरान प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह में आंशिक बादलवाही, तेज गति से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान 40.6 से 45.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 से 31.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

No comments :

Leave a Reply