HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भरी हुंकार, तैयारियों में जुटे कार्यकर्त्ता

Posted by : pramod goyal on : Friday 21 June 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 21 जून 

 कर्मचारियों, मजदूरों के प्रति राज्य सरकार की उपेक्षाकृत, उदासीनता एवं तानाशाही पूर्ण नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भरी हुंकार तैयारियों में जुटे कार्यकर्त्ता। 28 जून से 15 जुलाई ब्लाक स्तर पर सभी कार्यालयों में जनसम्पर्क अभियान चला कर पर्चे वितरण किये जायेंगे तथा 16 जुलाई से 26 जुलाई तक  जिला स्तरीय प्रदर्शनों की श्रंखला में 18 जुलाई को फरीदाबाद के कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन देंगे।
यह ऐलान सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने करते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते हरियाणा  कौशल विकास रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों सहित विभिन्न प्रकार के ठेकों व अनुबन्धित, पार्टटाइम में लगे कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का करने सहित पुरानी पें

शन बहाल करने,दो लाख  से भी अधिक  विभागो बोर्ड स्कूल कालेज निगमो में रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाते हुए विभागों का विस्तार करने सहित अन्य मांगों का सरकार समाधान करे । श्री शास्त्री ने 23 जून को ग्रामीण विकास मंत्री महिपाल ढांडा के पानीपत आवास पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के होने वाले प्रदर्शन तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री सुभाष सुधा के कुरुक्षेत्र आवास पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन व हरियाणा टूरिज्म विभाग के आन्दोलनो का भी जोरदार समर्थन किया ओर सरकार से कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की अपील भी की। आज की बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने किया। 
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान व जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने कहा की लोक सभा चुनाव के प्रचार के दौरान कर्मचारियो को निष्पक्ष चुनाव करवाने में अहम काम किया है फिर भी कर्मचारियो को पूर्व मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा धमकाया जा रहा है।बड़खल विधान सभा से विधायक व शिक्षा मन्त्री  माननीया सीमा त्रिखा भी  पर्यटन निगम में अधिकारी पर दबाव बनाकर अपने स्टाफ गनमैन, ड्राईवर को ठहराने व खाना सुबह श्याम का मुफ्त मे खिलाने के लिए मजबूर कर रही है ऐसा नही किया तो दूर दराज तबादला करवाने की धमकी दी जा रही है।जिसका हरियाण टूरिज्म कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी ने  आज बड़खल झील पर जोरदार प्रदर्शन करके रोष व्याप्त किया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओ ने  जिला कार्यकारिणी की बैठक  मे सीमा त्रिखा को चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्मचारियो पर अनैतिक दबाव बनाकर उत्पीड़न की कार्रवाई सरकार की तरफ से होती है तो सीमा त्रिखा के निवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, उपप्रधान जगदीश चन्द, रविन्द्र नागर, के अलावा एएचपीसीवर्करज यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सब्बीर अहमद, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान जयपाल राठी,हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष देशवाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह, नगरपालिका के जिला प्रधान दलीप बोहत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान नवल नरवत, ब्लॉक बल्लभगढ के प्रधान रामकेश सहारण, बड़खल ब्लॉक के प्रधान अनूप बाल्मिक, फरीदाबाद ब्लॉक के वरिष्ठ उपप्रधान कल्लूराम, तिगांव के मनोज बालगुहेर, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम फरीदाबाद के जिला प्रधान गुरचणसिंह खाण्डिया, हुड्डा जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अजीत सिंह ने भी सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply