HEADLINES


More

बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले छोड़ा था कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद

Posted by : pramod goyal on : Saturday 4 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत पांच कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का पंजा छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। लवली के अलावा राजकुमार चौहान, नीरज बसोया, अमित मलिक और नसीब सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी को आज भाजपा मुख्यालय में दिल्ली प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल किया। बता दें कि 28 अप्रैल को ही लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली को प्यार करता है वो कांग्रेस में नहीं रह सकता है। मैं उम्मीद करता हूं आगे अब हम सब मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करेंगे। 

भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का शुक्रिया करना चाहता हूं पार्टी ने उस वक्त हमारा साथ दिया जब हम खोए-खोए घूम रहे थे। हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे जो हमसे बन पड़ेगा। हम मोदी का हाथ और मजबूत करने का काम करेंगे। 

No comments :

Leave a Reply