HEADLINES


More

विश्व रेड क्रॉस दिवस - सराय ख्वाजा जेआरसी का रैली से मानव सेवा और शांति का संदेश

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस दिवस और विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली, क्विज, भाषण, पोस्टर मेकिंग, निबंध सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जे आर सी काउंसलर प्राचार्य  मनचंदा ने बताया कि यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट की विशिष्टता और एकता को सेलिब्रेट करता है। यह प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक और रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति हेनरी डयूना की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है। उनका जन्म 8 मई 1828 को जिनेवा में हुआ था और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य मनचं


दा ने कहा कि इस दिन अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों के विषय में भिन्न भिन्न कार्यक्रम युवाओं को सम्मिलित करते हुए आयोजित किए जाते हैं। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे को वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे के नाम से भी जाना जाता है। यह उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, कई प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध के साथ महामारी और बीमारियों से पीड़ित हैं। जिन लोगों को आवश्यकता है, उनके लिए मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। बहुत सरकारें और निजी संगठन आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों की आवश्यकता अनुसार सहायता प्रदान करवाने के लिए रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य बनते हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रीसेंट दिवस की थीम आई गिव विद जाय एंड द जाय आई गिव इज ए रिवार्ड अर्थात

मैं प्रसन्नता के साथ देता हूं और जो प्रसन्नता मैं देता हूं वह एक पुरस्कार है, पर मनाया जा रहा है। आज विद्यालय में  प्रातः प्राचार्य मनचंदा ने रेड क्रॉस के सामाजिक दायित्वों से जन जन को जागरूक करने के लिए छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखला कर रवाना किया। छात्राएं रेड क्रॉस का ये नारा, फैलाए भाईचारा; डोनेट ब्लड सेव लाइफ; हेनरी डयूना अमर रहें आदि नारे लगा कर छात्राएं रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे मानवतावादी कार्यों से सभी को परिचित करवाते हुए सराय ख्वाजा टोल प्लाजा, मुख्य मार्केट, सराय ख्वाजा की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरी। प्राचार्य मनचंदा ने सराहनीय संयोजन के लिए अध्यापक धर्मपाल, प्राध्यापिका गीता, ममता, सरिता, सुशीला बेनीवाल, जितेंद्र गोगिया और दिनेश पी टी आई का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। सभी स्टाफ सदस्यों,  प्राध्यापकों, प्रशिक्षु शिक्षकों, संजीव, मीना कुमारी, चंचल और राहुल रोहिल्ला का भी इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को नौ मई बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। आज के विशेष आयोजन में कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं, प्राथमिक चिकित्सा और रक्तदान जैसे विषयों पर स्किट भी प्रस्तुत की। बारहवीं के छात्र अजय कुमार ने रेड क्रॉस के गठन, भारत में रेडक्रॉस की स्थापना, सिद्धांतो, उद्देश्यों तथा रेडक्रॉस द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में गहनता से सभी को बताया। प्राचार्य ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के सुंदर आयोजन और संयोजन के लिए सभी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply