//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,7 मई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इन्डिया गठबंधन के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव में जिताने का लिया संकल्प। मंगलवार को पार्टी ने बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं की सभा की व कांग्रे
स प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन किया। सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र प्रताप सिंह व लखन कुमार सिंगला का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य जय भगवान ने कहा की भाजपा देश में तानाशाही स्थापित करना चाहती है। वह इस देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमलावर है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा ने पिछले 10 साल में देश के चन्द खरबपतियों के 16 लाख करोड़ के कर्ज माफ किए हैं। मजदूर किसान भारी कर्जे में हैं। लेकिन उनका एक रुपया भी माफ नहीं किया गया। बीजेपी राज में मजदूरों के हितों के कानून खत्म कर दिए, खेती किसानी को बरबाद करने के लिए तीन काले कानून बन दिए गए। मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता के पीड़ित हिस्से जब शांतिपूर्वक आंदोलन करते हैं तो उन पर लठ बरसाए जाते हैं। इसलिए इस पार्टी को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। सीपीआई (एम) इंडिया गठबंधन का घटक है और हरियाणा में इस गठबंधन को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब बीजेपी राज में आई तो कहती थी कि हर साल 2 करोड़ सरकारी नौकरी देंगे, महंगाई कम करेंगे। उसे बताना चाहिए उसने क्या किया? चुनावी बॉन्ड के नाम पर हजारों करोड़ की हफ्ता वसूली की है। देश के बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक क्षेत्र को तबाह किया है। जनता में विभाजन पैदा करने का काम किया है। इसलिए उन्होंने कहा कि यह वर्तमान चुनाव में इन्हे हराना बेहद जरूरी है। आम सभा में उपस्थित सैंकड़ों लोगों से आह्वान किया की 25 मई के लिए अभी से जुट जाएं व गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करें। सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला, सीपीआईएम जिला सचिव शिव प्रसाद, जिला नेता वीरेंद्र डंगवाल, निरंतर पराशर, विजय झा, सुधा, कमलेश आदि ने भी संबोधित किया।
No comments :