HEADLINES


More

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे - पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता - रेड क्रॉस से सक्रियता से जुडें

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 7 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय की जेआर सी एवम एस जे ए बी द्वारा  व


र्ल्ड रेड क्रॉस डे के उपलक्ष्य में विगत सप्ताह से विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं जैसे भाषण, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, क्विज आदि आयोजित की जा रही है। जे आर सी और एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के उपलक्ष्य में प्रार्थना असेंबली में छात्र छात्राओं ने रेड क्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी डूना के जीवन से परिचित करवाया तथा यह भी बताया कि किस प्रकार से उन्होंने रेड क्रॉस संस्था का गठन किया तथा विश्व के अग्रणी देशों में रेड क्रॉस की ब्रांच स्थापित कराईं। बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने रेड क्रॉस के अंतर्गत सात मौलिक सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि मानवता और निष्पक्षता द्वारा रेड क्रॉस ने आपदा प्रबंधन, बचाव एवम पुनर्वास आदि कार्यों में सशक्त रूप से अपनी भूमिका का जीन हेनरी डूना ने सभी देशों से मिलकर विश्व के सब से बड़े मानवतावादी और निष्पक्ष संगठन को सुदृढ़ किया जिसे  हम रेड क्रॉस के नाम से जानते है। युद्ध के समय में शांति स्थापित करने के लिए रेड क्रॉस को तीन नोबेल पुरस्कार संस्थागत रूप से प्राप्त हुए है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि चौथी बार का नोबेल पुरस्कार जीन हेनरी डूना को व्यक्तिगत श्रेणी में अद्वितीय सेवाओं और योगदान के लिए प्रदान किया गया था इस प्रकार रेड क्रॉस ही ऐसी संस्था है जिसे चार बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आज प्राचार्य मनचंदा ने रेड क्रॉस डे की सप्ताह भर तक चल रही गतिविधियों के अंतर्गत प्राध्यापिका,   गीता, सुशीला, बबीता, प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया, दिनेश पी टी आई सहित सभी सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सभी श्रेणियों के भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पोस्टर  व पेंटिंग तथा क्विज के विजेताओं को आठ मई को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply