HEADLINES


More

किसान-मजदूर की एकता भाजपा को सिखाएगी सबक और इंडिया गठबंधन को जिताएंगी : सीटू

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 May 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,8 मई। मजदूर संगठन सीटू भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मजदूर किसान की एकता बीजेपी को सबक सिखाएगी व इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेगी।


उक्त बात सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान ने बुधवार को सीटू का

र्यलय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान निरंतर पराशर ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल से किसान मजदूरों पर जो दमन चक्र चलाया है, इसे भुलाया नहीं जा सकता।  मजदूरों, ठेका कर्मचारियों, स्कीम वर्कर्स के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हितों के लिए मजदूरों के पक्ष में बने कानूनों को ही खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दस साल में जो खड्डे भाजपा ने खुदवाएं हैं। उनको भरने का समय आ गया है। उन्होंने कहा की अडानी -अंबानी जैसे कारपोरेटों का एक छत्र साम्राज्य स्थापित करने के मनसूबों वाली भाजपा सरकार किसान मजदूर और आम जनता को बर्बादी के कगार पर ले आई है। पढे लिखे लाखों बेरोजगार आज दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ाने वाली विनाशकारी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए देश में लोकतंत्र का गला घोट कर तानाशाही की ओर ले जाया जा रहा है।  इसलिए सीटू और मजदूर संगठन लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का काम करेगी।

आम सभा को जिला प्रधान निरंतर पाराशर,सचिव वीरेंद्र डंगवाल व कोषाध्यक्ष सुधा ने भी संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी झूठ के अलावा कुछ नहीं है। फसलों की न्यूनतम समर्थन की गारंटी नहीं दे रहे। श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की गारंटी नहीं दे रहे,  लेबर कोड लागू करके उन्हें फिर से बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है, कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली व नौकरी पक्का करने जैसी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इनके लिए कोई गारंटी नहीं दे रहा कारपोरेट घरानों के 25 लाख करोड़ रुपए माफ करने वाली सरकार मजदूर किसानों को कर्ज़ा मुक्त नहीं करना चाहती । इसलिए भाजपा को हराएंगे।  सभा को यूनियन नेताओं, देविन्द्री शर्मा, हेमलता, कमलेश, मालवती, कमलेश, गीता, भोपाल सिंह, लाला राम, रवि गुलिया, लेखराज, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply