HEADLINES


More

महेंदर प्रताप के चुनाव ने सुस्त कोंग्रेसी नेताओं में भी भर दिया जोश, बदल गई फरीदाबाद की हवा

Posted by : pramod goyal on : Monday 6 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी महेंदर प्रताप के चुनाव ने सुस्त कोंग्रेसी नेताओं में भी जोश भर दिया है। गुटों में बटे कांग्रसी नेताओं की एकजुटता की बदौलत फरीदाबाद की राजनैतिक हवा बदल रही है।  अब तक जो चुनाव भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक तरफ़ा नजर आ रहा था, वहअब सभी कॉंग्रेसियो एक साथ महेंद्र प्रताप के पक्ष में चुनावी मैदान में उतर जाने के बाद कांटे का हो गया है। बल्कि यह कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि भाजपा उम्मीदवार को अपनी यह सीट बचाने के लिए काफी जदोजहद करनी  पड़ रही है। 

एक दूसरे के धुर विरोधी पूर्व विधायक कर्ण दलाल, सुभाष चौधरी और हर्ष कुमार अपने राजनैतिक मतभेद भूलकर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के समर्थन में जुटे हुए है।  वही फरीदाबाद में srk गुट के नेता और हुडा समर्थक एक साथ मिलकर फरीदाबाद से कांग्रेस सीट को भारी बहुमत से जिताने के लिए एक साथ काम कर रहे है। 

इसके विपरीत भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल को जहां व्यक्तिगत कारणों की वजह से लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है, वही भाजपा के कई विधायक और पूर्व विधायक तथा दूसरे नेता चुनाव से अपनी दूरी बनाये हुए है। इसका नुकसान भी लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को उठाना पड़ सकता है। 

जानकारों का कहना है कि हरियाणा में भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित लोकसभा सीट फरीदाबाद ही है।  अगर भाजपा इस सीट को गवाती है तो फिर हरियाणा की दूसरी सीटों के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।  


No comments :

Leave a Reply