HEADLINES


More

सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर मालार्पण कर, पुष्प अर्पित किए

Posted by : pramod goyal on : Sunday 14 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ 14 अप्रैल - सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से आज बल्लभगढ़ के नाहर सिंह पार्क में  संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर पर माल्यार्पण  करके उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया गया। यहां पार्क में  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर  एक सभा को संबोधित करते हुए सीटू के जिला वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को देशवासी कभी  नही भूला


पाएंगे। उन्होंने कठिन  परिस्थितियों का सामना करते हुए दलित शोषित व पिछड़ो के अधिकारों के  लिए लगातार संघर्ष किया। डॉ अम्बेडकर  ने ही  देश के लिए संविधान का निर्माण किया। उन्होंने देश के सभी लोगों को शिक्षित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा रूपी धन का बंटवारा नहीं हो सकता है। इसलिए तमाम देश के सभी लोगों को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। कोई भी देश शिक्षा के बल पर ही अपना विकास कर सकता है। उनके द्वारा निर्मित संविधान के बल पर ही  भारत देश आज विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचा है । इसलिए हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल के साथी  कामरेड शिवप्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब के दिये हुए तीन मूल मन्त्रो के दम पर शिक्षित बनो, सँगठित रहो, सँघर्ष करो के नारे को दलित, शोषित, महिला व पिछड़े वर्ग ने अपने जीवन मे धारण कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किए हैं। आज की सभा को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हमें बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण  जीवन से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इसके साथ-साथ समाज में  व्यापक कुरीतियों के खिलाफ संघर्षरत रहना चाहिए। इस सभा में सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, ओमपाल, संतोष गंगवार, संदीप,धर्मेंद्र दुबे, अरविंद कुमार,राजु, विनीत, आदि उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply