HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यनियन ब्लॉक बल्लभगढ़ शहरी का चुनाव बल्लभगढ़ में संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Saturday 20 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ 20 अप्रैल  - आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यनियन   ब्लॉक बल्लभगढ़ शहरी का  चुनाव लोक निर्माण विश्रामगृह में बल्लभगढ़ में संपन्न हुआ। इसका उद्घाटन सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र  सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के विगत में हुए आंदोलनों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर ने अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के हड़ताल की थी। तब सरकार ने उनके आंदोलन की कोई  परवाह नहीं की उनकी


उम्मीदों पर पानी  फेरा गया।  आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के मानदेय में बढ़ोतरी करने और अन्य मांगों का समाधान निकालने के बजाय सरकार ने सैकड़ो वर्करों और हेल्परों की सेवाओं को समाप्त कर दिया। इतना ही नहीं साल 2021-22 में हड़ताल के दौरान उनके वेतनमान में कटौती कर दी गई। जब यूनियन ने सरकार के विधायकों और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन देना चाहा  तो फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर बेरिकेट लगाकर वर्करों और हेल्पर्स  को रोकने का काम किया। पुलिस ने मंत्री को उनसे मिलने तक नहीं दिया। इसलिए अब लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। ये चुनावों महत्वपूर्ण है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। सभी को अपने मताधिकार का उचित जगह पर प्रयोग करना चाहिए। इस सभा  को  सीटू की कोषाध्यक्ष सुधा ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी केंद्रीय परियोजनाओं के तहत काम करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर के साथ-साथ आशा वर्करों और मिड डे मील वर्करों के आंदोलनो को सरकार के द्वारा बुरी तरह से कुचलने का आरोप लगाया। आज सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी सेवाओं का निजीकरण कर रही है। बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है।इसको रोकने में सरकार विफल रही है। आज के सम्मेलन का संचालन जिला सचिव मालवती ने किया। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर भी उपस्थित रहे। इसके  बाद  जिला प्रधान देवेंद्री शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव हुए। जिसमें मीनू को प्रधान, पुष्पा को सचिव, देवेंद्री शर्मा, को कैशियर चुना गया। ‌ अन्य पदाधिकारीयों में हेमलता को प्रधान, ममता सेक्टर 3 और किरन को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा गीता, ममता, चारु, संगीता और आशा को सदस्य चुना गया। सभा का समापन करते हुए प्रधान ने बताया कि 27 अप्रैल को फरीदाबाद में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर का जिला सम्मेलन ओपन एयर थिएटर सेक्टर 12 में होगा। जिसमें सभी ब्लॉकों के चुने हुए पदाधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन को सीटू के नेता भी संबोधित करेंगे।

No comments :

Leave a Reply