HEADLINES


More

हिसार से चंदर मोहन और फरीदाबाद से महेंदर प्रताप हो सकते है कांग्रेस के प्रत्याशी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 2 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में सबसे हॉट सीट मानी जा रही हिसार लोकसभा पर बिश्नोई परिवार की एंट्री हो गई है। कांग्रेस यहां से पूर्व CM भजनलाल के बेटे पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन को टिकट देने की तैयारी कर रही है। चंद्रमोहन पंचकूला के कालका से चार बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वह हिसार की विधानसभा नलवा से भी 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं। वैसे भी कुलदीप बिश्नोई हिसार से लोकसभा टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज है। 

वही फरीदबाद से भाजपा सांसद और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर के मुकाबले कांग्रेस पांच बार विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे महेन्दर प्रताप को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हैवीवेट कांग्रेस नेता महेन्दर प्रताप भाजपा प्रत्याशी कृषणपाल गुर्जर की हैडट्रैक को रोकने के लिए फरीदाबाद से सबसे उपयुक्त प्रत्याशी साबित हो सकते है। 




No comments :

Leave a Reply