HEADLINES


More

विश्व स्वास्थ्य दिवस - योग, व्यायाम और संतुलित आहार स्वास्थ्य के लिए अमूल्य

Posted by : pramod goyal on : Saturday 6 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार है जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने 1948 में स्वास्थ्य अर्थात आरोग्य की परिभाषा देते हुए कहा कि दैहिक, मानसिक


और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य है। किसी भी व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं। जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रार्थना सभा में संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर  विचार करना और उन विचारों पर कार्य करना है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य, योग, व्यायाम और संतुलित आहार के विषय में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। वर्तमान में हम सभी का झुकाव स्वस्थ जीवन की ओर अधिक हुआ है। विशेष कर कोरोना वायरस महामारी ने हमारा फोकस स्वास्थ्य की तरफ कर दिया है। अब हम सभी इस बात पर अधिक ध्यान देते हैं कि निरंतर आ रहे नए नए वायरस तथा बीमारियों से बचे रहें। प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस  की थीम माय हेल्थ माय राइट रखा गया है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया ने बताया कि बदलती जीवन शैली के कारण हम तनाव भरे जीवन में उलझते ही जा रहे हैं जिससे हम बहुत सी मानसिक समस्या जैसे डिमेंशिया, हिस्टीरिया, एग्जाइटी, आत्महीनता जैसी बीमारियों से घिरते ही जा रहे हैं। इस दिन के माध्यम से लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाता है। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार ने प्रार्थना सभा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए सभी का अभिनंदन और आभार भी व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply