HEADLINES


More

अधिकारी यूपीएससी की परीक्षाएं फ्री एण्ड फेयर करवाने के बने भागीदार : जिलाधीश विक्रम सिंह

Posted by : pramod goyal on : Friday 19 April 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद,19 अप्रैल। जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में 21 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग/यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सीडीएसएनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधीश आज शुक्रवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में आयोजित रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि अधिकारी यूपीएससी की परीक्षाएं फ्री एंड फेयर करवाने के भागीदार बनें। विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में रविवार को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं की तैयारियों को लेकर पुलिस और  प्रशासन पूर्णतया मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की 14 केन्द्रों पर तीन शिफ्टों में सीडीएस की और दो शिफ्टों में एनडीए व नेवल एकेडमी की परीक्षाएं आयोजित करवाई जा रही है।

जिलाधीश ने रिहर्सल में परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी 21 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ले।परीक्षा केन्द्रों पर शौचालयों आदि तमाम सभी व्यवस्था पूरी जांच एक दिन पहले जरूरकरें। परीक्षाओं की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्रवार ड्यूटी मजिस्ट्रेटट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां की गई हैं। लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा सभी ऑफिसर एवं मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार 

परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रों के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।                                                                                                                                                                                                                 

वहीं पुलिस विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों और अन्य अधिकारियों के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटिया लगा दें। परीक्षा केन्द्रों पर महिला पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाए।

एसडीएम त्रिलोक चंद ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को टिप्स देकर संघ लोक सेवा आयोग/ यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश ड्यूटी में लगाए गए प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है। जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। वहीं  अधिकारी यह जरूर  सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए संघ लोक सेवा आयोग/ यूपीएससी ने जो नियम निर्धारित किए हैंउनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा।

यूपीएससी से हरिहर रथ ने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें। हरिहर रथ ने प्रशासन और पुलिस की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए की तारीफ करते हुए बताया कि यूपीएससी/संघ लोक सेवा आयोग की 21अप्रैल रविवार को परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां सीडीएसकी परीक्षाएं  तीन चरणों में और एनडीए व नेवल एकेडमी की परीक्षाएं दो चरणों में  आयोजित की जाएगी। सीडीएस  पहला चरण प्रातः 09 बजे से 11 बजे तकदूसरा चरण दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक व तीसरा चरण दोपहर 03 बजे से सांय 05 बजे तक होगा। वहीं एनडीए व नेवल एकेडमी परीक्षा के लिए प्रथम चरण प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक रखा गया है।   

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा फरीदाबाद में एनडीएएनए व सीडीएस की 2024 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जहां  लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए जिला फरीदाबाद में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

रिहर्सल में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद,यूपीएससी के हरिहर रथएसीपी राजीव कुमारजिला शिक्षा अधिकारी आशा दहियापीओआईसीडीएस डाक्टर मंजु श्योरान सहित सभी ट्रांजिट व वेन्यू ऑफिसर उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply