HEADLINES


More

कांग्रेस टिकट न दिए जाने पर करण सिंह दलाल के बगावती सुर

Posted by : pramod goyal on : Monday 29 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 


कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा उम्मीदवारों की टिकट की घोषणा कर दी है, लेकिन टिकट मिलने के बाद कांग्रेस में लगातार घमासान जारी है। चाहे फिर हिसार से बीरेंद्र सिंह की बात हो या फिर भिवानी-महेंद्रगढ़ से किरण चौधरी की, लेकिन अब फरीदाबाद की लोकसभा सीट पर भी बगावती सुर दिखाई देने लगे है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखाई दे रहे हैं।

फरीदाबाद लोकसभा में कांग्रेस की टिकट न दिए जाने पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बगावती सुर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण गलत तरीके से किया गया है। जिसका फरीदाबाद की जनता में विरोध दिखाई दे रहा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से टिकट को बदलने की मांग की है।

वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक और कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सभी भाजपा के साथ मिलकर फरीदाबाद को लूटने का काम कर रहे है। करण दयाल ने कहा कि ऐसे कांग्रेसियों की वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि उनका कांग्रेस के साथ सिर्फ एक दिखावा है वो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्य करते हैं, इसलिए उन्होंने पिछले 2 साल से उन लोगों की सभा में जाना छोड़ रखा था।

No comments :

Leave a Reply