HEADLINES


More

बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में निभाई थी भूमिका

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 3 April 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बॉक्सर विजेंदर सिंह 2019 से कांग्रेस पार्टी  में थे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा तो साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से उनको मैदान में उतारा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। वहीं, विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। 



No comments :

Leave a Reply