//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के सभी स्कूलों में एक दिन के लिए समय में बदलाव किया गया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी स्कूल 16 अप्रैल को 2 घंटे देरी से खुलेंगे। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी है, इसलिए विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया है। बदला हुआ समय विद्यार्थियों व अध्यापकों दोनों पर ही लागू होगा।
मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के चलते शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। स्कूलों के समय में बदलाव केवल मंगलवार को होगा।
स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे तक पढ़ाई होगी। यह समय शिक्षकों और बच्चों के लिए समान है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।
No comments :