HEADLINES


More

नायब सैनी मंत्रिमंडल - नई दुकान में पुराना सामान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 12 March 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का गठन हो गया है। नई सरकार में केवल मुख्यमंत्री ही बदला गया है।  लेकिन मंत्री मंडल में उन्हीं  पुराने चेहरों को शामिल किया गया है। जो मनहोर लाल सरकार में भी मंत्री रहे है। इसलिए कहा जा सकता है कि केवल दुकान का नाम ही बदला है, सामान वही पुराना है। राजनैतिक जानकारों का कहना है कि हरियाणा में भाजपानीत सरकार में केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदला गया है, ताकि सरकर के खिलाफ दस साल की लोगों की नाराजगी को कम किया जा सके। क्योंकि की जाट लैंड में हरियाणा के लोग मनहोर लाल के खिलाफ है।  जबकि ऐसा माना जा रहा है कि आगे भी मनहोर लाल ही मुख्य कर्ताधर्ता रहेंगे। मनहोर लाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।  जिसका जिक्र स्वय प्रधानमंत्री और मनहोर लाल कई बार सार्वजनकि सभाओं में कर चुके है। 

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री मनहोर लाल को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाकर प्रधानमंत्री अपने साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में रख सकते है।  ऐसी भी संभवाना भी जताई जा रही है कि हरियाणा मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा। जिसमे पंजाबी समाज से लेकर दूसरे वर्गों का भी समावेश होगा।  आज दो उप मुख्यनत्री को भी शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन अनिल विज की नाराजगी के कारण इसे टाल दिया गया। 


No comments :

Leave a Reply