HEADLINES


More

कांग्रेस टिकट पर भूपेंदर सिंह हुड्डा लड़ सकते है फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव

Posted by : pramod goyal on : Thursday 14 March 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। हरियाणा में भाजपा द्वारा फरीदाबाद सहित 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद अब कांग्रेस कमजोर सीटों पर अपने दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी में है।  इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा को फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा है। हुड्डा यहाँ से भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद कृष्ण पाल गुर्जर को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। 

वैसे तो भूपेंदर सिंह हुड्डा का अपना गढ़ माने जाने वाला लोकसभा क्षेत्र रोहतक है।  लेकिन यहां उनके पुत्र दीपेंदर सिंह हुड्डा का चुनाव लड़ना लगभग तय है। जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस हाई कमान का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा पर भी इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने का पूरा दबाब है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा अपने लिए सुरक्षित सीट की तलाश में है। राजनैतिक सूत्रों का मानना है कि भूपेंदर हुड्डा के लिए सबसे आसान और सुरक्षित लोकसभा सीट फरीदाबाद है। क्योंकि भूतपूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल भी कांग्रेस टिकट पर एक बार फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़कर भारी मतों के अंतर से चुनाव जीत चुके है।  जबकि भजन लाल की अपनी जाति का यहाँ से एक भी वोट नहीं था। 

जानकारों का मानना है, अगर भूपेंदर हुड्डा फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ते है तो प्रदेश का पूरा कांग्रेस कैडर उनके साथ खड़ा नजर आएगा। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता और उनके समर्थक जी जान से उन्हें जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 


No comments :

Leave a Reply