HEADLINES


More

फरीदाबाद हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दी बधाई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 4 March 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 04 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद हॉफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए डीसी विक्रम सिंह वह सभी प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी है। वहीं डीसी विक्रम सिंह ने सफल आयोजन के लिए जिला के आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, खेल विभाग, सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य पैरा मिलिट्री फोर्सेज के जवान, पुलिस प्रशासन, स्कूल, कॉलेज सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों तथा खेल प्रेमियों को बधाई दी।

डीसी विक्रम सिंह जिला के सभी आरडब्ल्यूए एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, खेल विभाग, स्कूल, कॉलेज सहित खेल प्रेमियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन को हम सबने मिलकर सफल बनाया है और भारी वर्षा को नजरंदाज करते हुए हजारों की संख्या में मैराथन में बढ़चढ़ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि हमें इस मैराथन से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को साकार रूप देने के लिए जिला के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सभी आरडब्ल्यूए गो सामाजिक संगठनों ने दिन-रात कार्य किया व फरीदाबाद हाफ मैराथन को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी हाफ मैराथन के रूप में सफलतापूर्वक आयोजित किया। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया व 60000 से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोगों की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि हम सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर के बेहद सजग हैं। जिला उपायुक्त ने कहा कि अब हर वर्ष अक्टूबर के पहले रविवार को इस मैराथन का आयोजन होगा।


No comments :

Leave a Reply