HEADLINES


More

आईएएस संजय जून ने फरीदाबाद डिविजनल कमिश्नर के तौर पर संभाला पदभार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 March 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 05 मार्च। आईएएस संजय जून वर्ष 2003 बैच के बैच ने आज मंगलवार को फरीदाबाद के डिविज़नल कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है। मण्डल आयुक्त संजय जून का सर्वप्रथम उन्हें गॉड ऑफ़ ओनर से उनको सम्मानित किया गया।

वर्ष 2003 बैच के आईएएस आयुक्त संजय जून ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि  सरकार की ओर से शुरू किए गए विकास कार्यों को त्वरित गति देते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा कराना उनका पहला लक्ष्य है।

बता दें कि आईएएस फरीदाबाद आयुक्त  संजय जून हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने जिला मेवात, कैथल और जिला झज्जर में डीसी पद, फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ, प्रबंध निदेशक, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल संघ और महानिदेशक, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण हरियाणा और सचिव, सरकार, हरियाणा, सैनिक अर्ध सैनिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सचिव, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तौर पर और सीईओ, आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण को वित्त विभाग के सचिव के पद पर बेहतर सेवाएं  सेवा दे चुके हैं।


No comments :

Leave a Reply