//# Adsense Code Here #//
दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई किसान मजदूर महापंचायत में 10 हजार से अधिक किसान पहुंचे हैं। किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर बहादुरगढ़ के रास्ते टिकरी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली पहुंचे हैं। किसान बुधवार की देर रात यहां से रवाना हुए। किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही, लेकिन टिकरी बॉर्डर पर न तो हरियाणा पुलिस और न दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की।
बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले किसान बीकेयू उगराहा संगठन के रहे। किसान 250 से अधिक वाहनों में सवार होकर दिल्ली पहुंचे हैं। बताया गया है कि यह किस पंजाब से यहां पहुंचे थे। किसानों के ट्रेनों से भी पहुंचने की संभावना थी, लेकिन ज्यादातर किसान अपने निजी वाहनों और बसों में सवार होकर पहुंचे हैं।
No comments :