HEADLINES


More

लोकतंत्र और डा. भीमराव अम्बेडकर रचित संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार:कुमारी सैलजा

Posted by : pramod goyal on : Saturday 3 February 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार इस लोकतंत्र को कमजोर कर उसकी हत्या कर रही है वहीं भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को कमजोर कर रही है, कॉलेजों से आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर सरकार ने बजट में किसी को कुछ नहीं दिया सभी को धोखे में रखा गया है।


वे शुक्रवार को फरीदाबाद में कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत रैली को संबोधित कर रही थी। ठंड के बावजूद रैली में उमड़े जनसैलाब को देखकर वे गदगद नजर आई और कहा कि देश में और प्रदेश में अब बदलाव आएगा जनता भी बदलाव चाहती है, यहां पर जुटी भीड़ इस बात का प्रमाण है। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर, विधायक शैली चौधरी, डा. अजय चौधरी, लाल बहादुर खोवाल बलजीत कौशिक, योगेश धींगडा, राकेश तंवर, मोहन ढिल्लो, सुभाष कौशिक, प्रदीप जेलदार, गौरव धींगडा, संजीव चौधरी, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पराग शर्मा, सत्यवीर डागर, मोहम्मद बिलाल, वंदना सिंह, सोनू चौधरी, सुनीता फागना, डा.वीरेंद्र तेवारिया, बाबू लाल रवि, जितेंद्र चंदेलिया, दीपक चौधरी, चुन्नू राजपूत, सुधीर गोदारा, सतबीर पहलवान, राय सिंह गुज्जर, मुकेश सैनी, सुशील धानक, अजय खेड़ी बरकी, सुरेंद्र फौजी, मिथुन वर्मा, राहुल गुर्जर, तोता राम कोहली, आदि मौजूद थे। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता दर्द समझते है और उनकी आवाज उठाने के लिए उन्होंने पहले कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3500 किमी की यात्रा की थी और आज पूर्वोत्तर से लेकर महाराष्ट्र मुंबई तक 6500 किमी की यात्रा पर निकले हुए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में कांग्रेस संदेश यात्रा जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवा, महिलाओं, किसान, गरीब, दलित, पिछड़ों के दर्द की अनदेखी कर रही है राहुल गांधी ही इस दर्द को पहचान पाए है और जनता की आवाज उठाने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

No comments :

Leave a Reply