//# Adsense Code Here #//
सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विज्ञान के मॉडल आदि बना कर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। अमन प्रजापति, अंजली, केतिका, खुशी, नंदिनी, रितिका, किरण, सिमरन एवम अध्यापक अजय गर्ग सहित अन्य अध्यापकों का इस आयोजन में विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल का अवलोकन करते हुए हुए विद्यालय की जूनियर रेड
क्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव के आविष्कार के संदर्भ में मनाया जाता है। इस आविष्कार की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी। इस आविष्कार के लिये उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया था। 2024 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी रखी गई है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं। विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं, विज्ञान अकादमियों, स्कूल और कॉलेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों से संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। महत्त्वपूर्ण आयोजनों में वैज्ञानिकों के लेक्चर, निबंध, लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार तथा संगोष्ठी इत्यादि सम्मिलित हैं। विज्ञान की लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं दूसरे पुरस्कारों की घोषणा भी की जाती है विज्ञान की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस देश में विज्ञान के माध्यम से निरंतर उन्नति का आह्वान करता है प्रधानाचार्य ने सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों एवम विद्यार्थियों का सुंदर अभिव्यक्ति के लिए उत्साहवर्धन करते हुए नवाचार द्वारा नए अन्वेषण करने के लिए प्रेरित किया।
No comments :