HEADLINES


More

दाता सिंह वाला बॉर्डर पर गोली लगने से किसान की मौत, पुलिस ने किया इनकार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 21 February 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 Delhi : केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से दो किसानों की मौत की सूचना है।

किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी इस बारे में ट्वीट किया है।

दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दो किसानों की मौत को हरियाणा पुलिस ने अफवाह करार दिया है। पुलिस का कहना है कि दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी घायल हुआ है। वहीं जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी किसान की मौत नहीं हुई है। एक किसान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। किसानों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर हमला किया है। इसके अलावा काफी किसानों ने तलवार व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। पुलिस को किसानों की तरफ से गोली के खाली खोल भी मिले हैं। अब तक लगभग 10 पुलिस गंभीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 


No comments :

Leave a Reply