HEADLINES


More

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिलें में व्यापक असर रहा, रोड़वेज की बसों का चक्का जाम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 February 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,16 फरवरी। 


केन्द्रीय ट्रेड यूनियन एवं ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिलें में व्यापक असर रहा। हरियाणा रोड़वेज के कर्मचारियों ने बड़े सवेरे ही बसों का चक्का जाम कर दिया और शाम तक कोई भी बस डिपो से नहीं निकली। नगर निगम के तीनों जोनों में ताले लटके रहे। भारी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से काम काज बुरी तरह ठप्प रहा। बिजली निगम में हड़ताल का व्यापक असर रहा। करीब 80 प्रतिशत बिजली कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने से लगभग सभी सब डिवीजन व कंप्लेंट सेंटर सुनसान पड़े रहे। जिसके कारण बिजली के बिलों व बिजली की शिकायतों,बिल भरने , मीटर बदलने व नए कनेक्शन देने के काम बुरी तरह प्रभावित रहे। एचएसवीपी, सिंचाई, जन स्वास्थ्य ,पीडब्ल्यूडी बी एंड आर,वन, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, हरियाणा टूरिज्म आदि विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होकर अपने अपने कार्यालयों पर आक्रोश प्रदर्शन किए। ज्वाइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के बेनर तले विभिन्न कारखानों के मजदूर, आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करके डीसी आफिस पर धरना लगाया और केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सीटू की राष्ट्रीय सचिव कामरेड ए.आर.सिंधु , अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, काउंसिल के सदस्य निरंतर पाराशर, वीरेंद्र डंगवाल, विजय झा,बिशंबर सिंह,आरडी यादव, राजपाल डांगी, जवाहर सिंह,रवि गुलिया, हेमलता गोयल,सुधा पाल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बालगुहेर, सुभाष देसवाल, बीरेंद्र बेनीवाल आदि ने संबोधित किया।


ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, सीसी सदस्य डालचंद शर्मा, मनोज जाखड़, विनोद शर्मा,सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, रामचरण, यूनिट कमेटी के नेता रामकेश साहरण, धर्मेंद्र तेवतिया, सुरेन्द्र खटकड़,भूप सिंह, गिरीश राजपूत, डिगंबर सिंह,सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, असरफ खांन, देवेन्द्र त्यागी, करतार सिंह, प्रवेश बैंसला,सुबोध कुमार आदि ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व हरियाणा विधुत प्रसारण निगम में हड़ताल की सफलता का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री द्वारा मानी हुई मांगों को लागू न करने के खिलाफ बिजली कर्मचारियों में भारी आक्रोश था। जिसका जवाब उन्होंने सफल हड़ताल करके दिया है। बिजली कर्मचारियों को इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया व एएचपीसी वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि यह हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर सभी प्रकार के ठेका कर्मियों को नियमित करने, समान काम समान वेतन, व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, बिजली अमेंडमेंट बिल, एनईपी, लेबर कोड्स को वापस लेने, आठवें पे कमीशन का गठन करने,18 महीने के बकाया डीए डीआर का भुगतान करने, निजीकरण पर रोक लगाने, ट्रेड यूनियन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर निरंतर किए जा रहे हमलों पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर की गई थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने कहा कि अगर सफल हड़ताल के बावजूद मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply