HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लॉक बल्लभगढ़ का सम्मेलन संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Friday 2 February 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  2 फरवरी   ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ब्लॉक बल्लभगढ़ का सम्मेलन नाहर सिंह पार्क में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह माडोतिया ने की। जबकि करवाई का संचालन जिला सचिव दिनेश पाली कर रहे थे। इस अवसर पर यूनियन के राज्य प्रधान और सीटू के उप प्रधान देवी राम और सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में पिछले 2 वर्षों की रिपोर्ट और आय व्यय का लेखा-जोखा  प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में उप


स्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में रिक्त पद हैं। लेकिन सरकार नियमित भर्ती करने के बजाय हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विभागों में नियुक्तियां कर रही है। इसमें कार्यरत  कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तुलना में बहुत कम वेतन दिया  जाता है। यूनियन की मांग है कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मियों को एक नीति बनाकर नियमित किया जाए।  उन्होंने कहा कि सबसे अधिक कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को राज्य सरकारों को अधिक वेतन देना चाहिए। क्योंकि ये  कर्मचारी गांवों में सफाई और कूड़ा करकट को उठाते हैं। यह कार्य हर कर्मचारी नहीं कर सकता है ।  लेकिन इन्हीं को सबसे कम वेतन और लंबे समय तक कच्चा ही रखा जाता है। इस लिए यूनियन की राज्य कमेटी ने सर्व कर्मचारी संघ के  आवाहन पर 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में भाग लेने का निर्णय लिया है। इस रैली में फरीदाबाद से सैकड़ो ग्रामीण सफाई कर्मचारी भाग लेंगे। सम्मेलन में 16 फरवरी को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली हड़ताल में भी भाग लेने का प्रस्ताव पास किया गया। आज के सम्मेलन में सर्वसम्मति से पदाधिकारीयों का चुनाव किया गया। जिसमें विनीत दयालपुर को प्रधान और राजू निरावली को सचिव, महेंद्र सिंह भनकपुर को कोषाध्यक्ष, मनोज हंस को वरिष्ठ उप प्रधान, धर्मेंद्र पनहेड़ाकलां, को उपप्रधान, मनोज नारियल को सह सचिव, सविता फतेहपुर बिल्लोच को सह सचिव, गुलाब हीरापुर को सदस्य, वेदपाल, सुनील, और कृष्णा को भी सदस्य चुना गया चुना गया। सम्मेलन में  नरेश  ब्लॉक प्रधान फरीदाबाद, राजू ब्लॉक प्रधान तिगांव, मनोज  नरियला, राजू नरावली, सुनील पारछा  आदि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply