HEADLINES


More

मुख्यमंत्री कप का आयोजन 28 फरबरी से, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 फरबरी

Posted by : pramod goyal on : Thursday 22 February 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 22 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि निदेशक खेल विभाग हरियाणापंचकूला के द्वारा CM CUP (मुख्यमंत्री कप) का आयोजन 28.02.2024 से  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25.02.2024 है। 


 

यह प्रतियोगिता  28.04.2024 से 04.03.2024 तक ब्लॉक स्तर पर,  05.03.2024 को जिला स्तर पर, 07.03.2024 जोन स्तर पर गुरूग्राम में तथा 09.03.2024 को राज्य स्तर पर जिला पंचकूला में करवाई जाएगी।

यह खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी:-

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि ब्लाकजिलाजोनल और राज्य स्तरीय/ Block, Districts, Zonal & State Level  पर 6 खेलों में  नेशनल कबड्डीवालीबालहैण्डबाॅलखो-खोफुटबॉल तथा बास्केटबॉल में लड़के व लड़कियों  के 14-23 आयु वर्ग में करवाये जाऐंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जो भी टीम ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है। वह अपना रजिस्ट्रेशन आनॅलाइन https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ या CM Cup 2024 पोर्टल पर कर सकती है। अन्यथा किसी भी कार्यदिवस में जिला खेल कार्यालयफरीदाबाद में आकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन का लिंक आप कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

इस बारे में विस्तृत  जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह गुलिया ने बताया की जिला फरीदाबाद में  28.02.2024 को बल्लभगढ़ ब्लॉक, 29.02.2024 को तिगांव ब्लॉक तथा 01.03.2024 फरीदाबाद ब्लॉक में खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। बल्लभगढ़ ब्लॉक के खेल 28.02.2024 तथा तिगांव ब्लॉक के खेल 29.02.2024 को राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर अटाली में फुटबॉलराजकीय उच्च विद्यालयअटाली में खो-खो व नेशनल कबड्डी और जवाहर नवोदय विद्यालयमोठूका में बास्केटबॉलवालीबाॅल तथा हैण्डबाॅल खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। फरीदाबाद ब्लाॅक के खेल 01.03.2024 को हरियाणा राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 फरीदाबाद में आयोजित करवाये जाएंगे । सभी ब्लॉक में प्रथम आने वाली टीमों का मुकाबला 05.03.2024 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होगा और जिला स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 07.03.2024 को गुरुग्राम भेजा जाएगा। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले टीम 09.03.2024 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंचकूला भेजा जाएगा।

No comments :

Leave a Reply