HEADLINES


More

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर 23 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा

Posted by : pramod goyal on : Thursday 22 February 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 22 फरवरी - केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन  पर कल 23 फरवरी  को उपायुक्त  कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।यह निर्णय आज वीरवार को एच एम एस कार्यालय  में संपन्न हुई ज्वाइंट  ट्रेड यूनियन काउंसिल की मीटिंग में लिया ग


या। मीटिंग की अध्यक्षता एच एम एस के स्टेट प्रधान कामरेड एस डी त्यागी ने की। जबकि संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने  किया। बैठक  में एटक के जिला प्रधान विशंभर सिंह,इंटक के जिला प्रधान हुकमचंद बैनीवाल, एसएमएस के जिला कोषाध्यक्ष राजपाल डांगी, सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री,आर एन सिंह विशेष  रूप से उपस्थित रहे। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने कल खनोरी में हरियाणा सरकार की पुलिस  के द्वारा गोली चलाने  से युवा किसान की नृशंस हत्या और दर्जनों किसानों को  घायल करने की कड़े शब्दों  में निंदा की । इसके विरोध में कल 23 फरवरी को जिला  मुख्यालय पर काला दिवस में फरीदाबाद की विभिन्न यूनियनों के सैकड़ो लोग शामिल होंगें। उन्होंने हरियाणा पुलिस और केंद्रीय बलों पर खनौरी और शंभू सीमाओं पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिसमें  एक युवा किसान  की जान चली गई, यह किसान बल्लो गांव के चरणजीत सिंह के बेटे शुभकरण सिंह थे।जिनके   सिर में गोली  लगी ‌।और उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस की गोली बारी से खनौरी और शंभू सीमा पर दर्जनों किसानों को चोटें आई हैं।  किसानों पर लाठीचार्ज, प्लास्टिक की गोलियों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया गया है।, जिनका कसूर सिर्फ इतना है। कि वे देश की राजधानी पहुंचकर सरकार से मांग करना चाहते थे। कि तीन वादे वापस लेने के वक्त किसानों से किए गए वादे पूरे किए जाएं.  कृषि कानून जिसके आधार पर उन्होंने दिल्ली की सीमाओं में 13 महीनों तक आंदोलन किया था। आंदोलन के दबाव में देश के प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनो को वापस लिया। और एम एसपी लागू करने का आश्वासन दिया था। देश के किसानों ने 2 साल तक इंतजार किया। इसके बाद आंदोलन की घोषणा की। अब सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है।

No comments :

Leave a Reply