HEADLINES


More

हरियाणा में राम मय हुआ वातावरण; करनाल में सीएम ने की पूजा

Posted by : pramod goyal on : Monday 22 January 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य हरियाणा के शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। बाजारों को सुंदर लाइटों और ध्वजा से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 15 हजार स्क्रीनों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचे और मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामसेतु से लाए हुए पत्थर को भी देखा।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही कई जिले भगवा रंग से रंग गए। चारों ओर राम नाम की गूंज रही। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है। बाजार में व्यापारिक संगठनों द्वारा दुकानों के बाहर श्रीराम की ध्वजा लगाई गई है। इसके साथ ही दीपावली की तरह बाजारों में एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। वहीं शहर के मंदिरों में अभियान चलाकर वहां सफाई की गई। मंदिरों को लाइटें व फूलों से सजाया गया हैं।



No comments :

Leave a Reply