HEADLINES


More

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Posted by : pramod goyal on : Saturday 27 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 27 जनवरी सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद ने  बनाई आंदोलन की रणनीति। आगामी 16 फरवरी को विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय फेडरेशनों के  आह्वान पर होने वाली आम हड़ताल में  भाग लेने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ-साथ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, के आह्वान पर आगामी 4 फरवरी को सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर रोहतक में होने वाली आक्रोश


रैली में भी बड़ी संख्या में सीटू के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इतना ही नहीं हिट एंड रन कानून जिसे भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 के अनुच्छेद एक और दो के तहत सभी दडों को वापस करने के संबंध में जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी को देश के गृहमंत्री के नाम आम जनमानस के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापनों को उपायुक्त फरीदाबाद के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करके सौंपा जाएगा । यह निर्णय आज सीटू कार्यालय में संपन्न हुई जनरल बॉडी की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने की जबकि  संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि आज देश और प्रदेश के   मेहनतकश लोग भारी संकट में है। देश की आबादी का 54 करोड़ हिस्सा मजदूरों का है। हरियाणा प्रदेश में भी लाखों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। देश को बनाने संवारने और चलाने में मजदूरों और किसानों का बहुत बड़ा योगदान है।   भाजपा सरकार को सत्ता में बैठे हुए लगभग 10 वर्ष पूरे होने को जा रहे हैं। इस सरकार ने अपने कार्यकाल में बड़े पूंजी पतियों को  लगातार छूट दी । लेकिन मेहनतकशों को राहतें  प्रदान नहीं  की गई। उसका नतीजा यह है। कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भारी कर्जे से तंग किसान, खेत मजदूर और संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूर बदहाली  का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। आज भी मेहनतकश वर्ग सड़कों पर आकर संघर्ष कर रहे हैं। किसान अपनी खराब फसलों का उचित  मुआवजा, कृषि उत्पादों जैसे अनाज, फल, सब्जी, दूध आदि के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए लड़ रहे हैं। मजदूर न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। परियोजना कर्मी स्थाई नौकरी, सरकारी कर्मचारी पक्का करने और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को लेकर के संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में लाखों बेरोजगार पढ़ लिखकर  रोजगार  की तलाश में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। लेकिन देश और प्रदेश की सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण करने पर लगी हुई हैं। जिसकी वजह से रोजगार के अवसर समाप्त होते जा रहे हैं। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़कों, रोडवेज, रेलवे, बैंकों, बीमा सहित अन्य सार्वजनिक विभागों का निजीकरण करके इनको कॉर्पोरेट के हवाले कर रही है। आज की आमसभा को सीटू के उप प्रधान  एवं‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम, सीटू के सहसचिव वीरेंद्र पाल , आशा वर्कर की जिला प्रधान हेमलता, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव मालवती,ओएमपी के प्रधान अरविंद कुमार, स्टार वायर के नेता राकेश शर्मा, संतोष कुमार गंगवार, आटो रिक्शा ड्राइवर यूनियन के कोषाध्यक्ष जसवंत, वीजीएल के प्रेम , के अलावा सुरेंद्ररी, सविता, अनीता, आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply