HEADLINES


More

75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की हेलीपैड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 24 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने 75 वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में आज बुधवार को ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। आपको बता दें आज अंतिम रिहर्सल में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम क्रमवार आयोजित किए गए। गणतंत्र समारोह की सम्पूर्ण तैयारियों को पूरा करने को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। गौरतलब है कि सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा होंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने जिला स्तरीय समारोह के फाइनल रिहर्सल के दौरान सुबह 9:58 पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद एसीपी मोनिका के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

डीसी विक्रम सिंह ने आज बुधवार को 75 वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए स्थानीय सेक्टर-12 के हेलीपैड ग्राउंड में संपन्न हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियों को पूरा करने को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए।

26 जनवरी को बड़खल के दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले 75 वें उपमण्डल स्तरीय समारोह में विधायक सीमा त्रिखा और बल्लभगढ़ में पलवल के विधायक दीपक मंगला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

गौरतलब है कि सेक्टर-12, हेलीपैड ग्राउंड में परेड में शामिल सभी टुकडिय़ां भव्य मार्च पास्ट में शामिल हुई तथा मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए डीसी विक्रम सिंह को सलामी दी। परेड कमाण्डर एसीपी मोनिका के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस टुकड़ी (पुरुष), हरियाणा पुलिस टुकड़ी (महिला), हरियाणा होमगार्ड टुकड़ी, एनसीसी सीनियर आर्मी की टुकड़ी, एनसीसी सीनियर आईटीआई की टुकड़ी, एनसीसी जूनियर नेवई डिवीज़न विंग टुकड़ी, रेड क्रॉस ब्रिगेड टुकड़ी, भारतीय स्काउट टुकड़ी, भारत गर्ल्स गाइड्स की टुकड़ी, एसपीसी एनआईटी-5 की टुकड़ी, हरियाणा नेवल यूनिट, हिंदुस्तान गाइड्स, एनएसएस ओल्ड फरीदाबाद, और प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट में भाग लिया गया।

समारोह में देशभक्ति व देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत गीतों पर राजकीय कन्या  सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 की छात्राओं ने मेरे घर राम आए है गेट पर, राजकीय कन्या  सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-3 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, राजकीय कन्या  सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड के विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-3 के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत जय हो तथा राजकीय कन्या  सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी-5 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीत मैं सू हरियाणे की छोड़ी गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फाइल रिहर्सल का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

इस अवसर पर एडीसी आनंद शर्मा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, सीटीएम हरिराम, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, डीआईपीआरओ राकेश गौतम व पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


No comments :

Leave a Reply