HEADLINES


More

हरियाणा में पारा 6.1 डिग्री गिरा तापमान; कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 9 January 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने सोमवार को दिनभर सताया। सुबह से शाम तक शीतलहर चलती रही। ठंड होने के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है। सुबह धुंध की चादर सड़कों पर दिखाई दी। इस कारण दिल्ली अंबाला सहित अन्य राजमार्ग प्रभावित हुए। वहीं, दिनभर सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। लोगों को घरों में हीटर और बाहर अलाव का सहारा लेना पड़ा।

ऐसी ही स्थिति बस स्टैंड पर दिखाई दी। दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य के बराबर रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।



No comments :

Leave a Reply