//# Adsense Code Here #//
सोहना के स्मार्ट व्यू, रिसोर्ट में करणी सेना का 5 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। करणी सेना विश्व व्यापी सामाजिक संगठन है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू जी हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति गीत
के साथ करणी सैनिक रवि ने किया। निपुण कंसल की राम स्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
के साथ करणी सैनिक रवि ने किया। निपुण कंसल की राम स्तुति ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।
हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के बच्चो की शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सोहना शहर के अनेकों गणमान्य वरिष्ठ जनों व सोहना क्षेत्र के गांव भोंडसी,गामडोज,दोला, बादशाहपुर टैठड़ , खेड़ला,धुनैला व क्षेत्र के अनेकों गांव के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सोहना सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष का सॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
करणी सेना के अनेकों राष्ट्रीय पदाधिकारी डा मधु सिंह, संदीप सिंघल, बादल तंवर, राजीव छिब्बर, राखी गर्ग, मोहित अग्रवाल, विवेक तोमर, ओम तंवर, अमित राणा, डा ममता कौशिक, डा ऋतु, शालिनी गोयल, योगेश जी एवम जिला गुरुग्रामकी टीम कमल चौहान, नवीन कंसल, विजेता कंसल, शिव प्रताप, लेखराज ने अपना योगदान दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू जी ने 5 सालों में करणी सेना द्वारा किए गए राष्ट्र हित के कार्यों का ब्यौरा दिया।
और आगामी समय में करणी सेना के मुख्य मुद्दे जैसे कृष्ण जन्म भूमि, काशी ज्ञान वापी मस्जिद, और सामाजिक कार्य जैसे गरीब कन्याओं का विवाह के बारे में अपना वक्तव्य दे कर कार्यक्रम का समापन किया।
No comments :