HEADLINES


More

अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष आए हुए कुल 36 मामलों की हुई सुनवाई, 13 मामलों का मौके पर ही किया निपटान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 09 जनवरी। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डा. रविंद्र बलियाला की अध्यक्षता में मंगलवार को मैगपाई, फरीदाबाद के विश्राम गृह में आयोग के समक्ष रखे गए मामलों की सुनवाई की गई।

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डा. रविंद्र बलियाला ने आयोग के समक्ष रखे गए 36 मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की। उन्होंने 14 मामलों को मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया। कुछ मामले रद्द भी किए गए है। उन्होंने बताया कि एक मामले की सुनवाई के लिए दोनो पक्षों को आयोग मुख्यालय पंचकुला बुलाया गया है। उन्होंने सभी 36 केसों की क्रमवार ध्यानपूर्वक सुनवाई कर दोनो पक्षों की बात सुनी तथा दोनो पक्षो की आपसी सहमति से सुलह करवाकर ही केसों को डिस्पोज ऑफ किया गया। अन्य शेष केसों की जांच करने व अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने आयोग की ओर से पीडितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि का भी फीडबैक लिया तथा कल्याण विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक पीडि़त को नियमानुसार मुआवजा राशि का वितरण करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग में आए अन्य आमजन की दर्जनों शिकायतों को भी सुना और उनके निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

चेयरमैन डा. रविंद्र बलियाला ने कहा कि आयोग का मकसद लोगों को न्याय दिलाना है और वह इस कार्य को सेवा सुरक्षा व सहयोग के नारे के साथ पूर्ण करने में लगा हुआ है। आयोग में आने वाले सभी केसों को गंभीरता पूर्वक सुना जाता है। किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो, इसके लिए आयोग की ओर से पूरे सार्थक प्रयास किए जाते है। समाज में सामाजिक समरसता बनाने की दिशा में आयोग कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर आपसी भाई-चारे व प्रेमपूर्वक रहने की अपील की।

इस अवसर पर उनके साथ वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बडगुर्जर, सदस्य मीना नरवाल, रतनलाल बामनिया, डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, एसडीएम अमित मान, एसीपी राजीव कुमार, एसीपी विनोद कुमार, एसीपी मोनिका, जिला कल्याण अधिकारी सफ़राज़ खान सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply