HEADLINES


More

हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम वीरवार से: रेनू भाटिया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 January 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 09 जनवरी। हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएससीडब्ल्यू) अपने 25वें स्थापना दिवस पर 11 और 12 जनवरी 2024 को  अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन "एशियन कंट्रीज समिट" - दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन नामक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे जबकि समापन समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती रेनू भाटिया मंगलवार को अरावली गोल्फ क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी।

 पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला आयोग का दो दिवसीय समागम वीरवार से 11:00 बजे शुरू होगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी महिलाएं शिरकत करेंगी।

इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा और अध्यक्षराष्ट्रीय आयोग महिला सम्मेलन का उद्घाटन कर संबोधन करेंगे। वहीं हरियाणा के माननीय राज्यपाल इस अवसर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 

दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन सम्मेलन में  ये महान महिलाएं करेंगी शिरकत:-

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंतपहली महिला ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसीट्रांसजेंडर धनंजय चौहानएडवोकेट रितु कपूरएनकाउंटर स्पेशलिस्ट शाहिदा परवीनजम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन दरक्षा आंध्रवीपत्रकार सलमा सुल्तानमहिला उद्यमी पूजा चौहानइस्कॉन स्पीकर राधिका मां,  माउंट आबू पीस एम्बेसडर बिन्नी सरीननिवेदिता आनंद मूर्तिसोशल एक्टिविस्ट पूजा शर्माबाइकर गर्ल निहारिकामाउंटेनियर अनीता कुंडूब्यूटीशियन नीलोफरनेपाल शक्ति समूह की अध्यक्ष बालकुमारी राणासर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट कुमारी मीनाक्षी अरोड़ाएडवोकेट बांसुरी स्वराजऑक्सफोर्ड यूनियन लीडर रश्मि सावंतमानसी खन्नापत्रकार नूपुर शर्मावूमेन पोएट रेनू शाहनवाज हुसैनस्वाति गोयलगोवाअसमआंध्र प्रदेशउत्तराखंड राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष विशेष रूप से शिरकत करेंगी।


No comments :

Leave a Reply