HEADLINES


More

भारत अंतर्राष्ट्रिय विज्ञान महोत्सव 2024 की सुरक्षा के मध्यनजर फरीदाबाद पुलिस ने किए पुख्ता बंदोबस्त

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 16 January 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के निर्देशानुसार 17 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक एनसीआर बॉयोटेक विज्ञान क्लस्टर सूरजकुण्ड-गुरूग्राम रोड फरीदाबाद में आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रिय विज्ञान महोत्सव 2024 में भाग लेने आने वाले अति विशिष्ट/विशिष्ट, राष्ट्रीय व अंर्तर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों, आयोजन में भाग लेने वाले विधार्थीयों,  शिक्षकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर व आयोजन को शांतिपूर्वक ठंग से सम्पन्न कराने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए गए है। पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों का मकसद आयोजन स्थल को पूरी तरह से सुरक्षित रखना, यातायात को सुचारू रखना व किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकना है।  


   *पुलिस सुरक्षा व यातायात बंदोबस्त के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा प्रबंधों के सम्पूर्ण प्रभारी पुलिस उपायुक्त, एनआईटी अमित यशवर्धन रहेंगे। जिनकी सहायता के लिए सहायक पुलिस आयुक्त एनआईटी व मुजेसर रहेंगे। साथ ही यातायात प्रबंधन के भी सम्पूर्ण प्रभारी पुलिस उपायुक्त, एनआईटी अमित यशवर्धन रहेंगे। यातायात प्रबंधन में लिए इनकी सहायता के लिए सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात व प्रबंधक थाना यातायात रहेंगे। इस आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए फरीदाबाद पुलिस के लिए 300 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सिविल पाश्चात में भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।* 

  आगे जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आयोजन में सामिल होने के लिए आ रहे किसी भी व्यक्ति को आयोजन स्थल तक पंहुचने में किसी प्रकार की दिक्कत व परेशानी का सामना ना करना पडे, उसके लिए निर्धारित मार्गों पर यातायात का सुचारू रूप से चलाया जाएगा व किसी भी परिस्थिती में मार्ग को अवरुद्ध नही होने दिया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित पार्किंग स्थल पर भी उचित यातायात व्यवस्था बनाई रखी जाएगी। इस आयोजन में सामिल होने आने वाले विधार्थीयों,  शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों व प्रतिनिधियों के आवागमन के लिए मुख्यत निम्न मार्गों का चयन किया गया है-

1. पालम हवाई अड्डा दिल्ली से वाया गुरूग्राम, मांगर बॉर्डर।

2. हाईवे एनएच-19 से वाया बडखल चौक, अनखीर चौक, एमवीएन नाका,  पाली चौक।

3. सूरजकुण्ड गोल चक्कर से वाया अनंगपुर चौक,  एमवीएन नाका, पाली चौक।

  इसके अलावा आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार, आयोजन स्थल के अंदर व बाहर प्रर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी भी व्यक्ति को प्रवेश द्वारा पर बिना चैकिंग के प्रवेश नही करने दिया जाएगा। आयोजन स्थल की सुरक्षा के लिए रात्री के समय भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही विधार्थीयों, शिक्षकों, गणमान्य व्यक्तियों व प्रतिनिधियों के ठहराव के स्थलों पर भी हर समय ड्यूटियां तैनात रहेंगी। आपातकालिन स्थिती को मध्यनजर रखते हुए आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड तैनात करने के लिए भी संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। आयोजन स्थल, निर्धारित पार्किंग स्थल, यातायात मार्ग व ठहराव के स्थलों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।


No comments :

Leave a Reply