HEADLINES


More

हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ले संकल्प : मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 5 December 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/ बल्लबगढ़, 05 दिसम्बर। हरियाणा के उच्च शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि  हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लें। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन-संवाद कार्यक्रमों में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।   

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज मंगलवार को सैक्टर-22 व सैक्टर-23 के सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन को सरकार द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों का कैंप लगाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज मंगलवार को सेक्टर 23- ए के सामुदायिक भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कैंप में पहुंचने वाले लोगो की समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की डिजिटल स्कीम के तहत लोगो को सरकारी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों में लोगों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)पेंशनआधारस्वास्थ्य सहित अन्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में श्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम देश के कौने कौने में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं घर द्वार के नजदीक कैम्पों के जरिये की जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन 140 यात्राएं की जा रही है। गावों के  खेतों में बनी ढाणियो और शहरी क्षेत्रों में स्लम बस्तियों में में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में सरकार  60 हजार गरीब परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दे रही है।   


No comments :

Leave a Reply