HEADLINES


More

मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाले रथ यात्रा का किया गांव पियाला में स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Saturday 9 December 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/ बल्लभगढ़, 09 दिसम्बर। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मोदी की गारंटी वाले रथ का पृथला विधानसभा के गांव पियाला पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जहां  विकसित भारत संकल्प यात्राजन संवाद कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा बतौर मुख्य मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं पियाला गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री का पगड़ी बांध कर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ आशा लाकड़ा का गांव की महिलाओं ने शॉल भेंट कर स्वागत किया।

परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश और प्रदेशों में चौमुखी विकास रहा है। प्रधानमंत्री श्री  नरेन्द्र मोदी जी गारंटी वाले रथ पर लगी स्क्रीन के जरिये केंद्र और प्रदेश सरकारो की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों  हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प शपथ दिलवाते हुए कहा कि सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन-संवाद कार्यक्रमों में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी  सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन को सरकार द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों का कैंप लगाए जा रहे हैं।


कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शनिवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव पियाला विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कैंप में पहुंचने वाले लोगो की समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की डिजिटल स्कीम के तहत लोगो को सरकारी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों में लोगों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)पेंशनआधारस्वास्थ्य सहित अन्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम देश के कौने कौने में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं घर द्वार के नजदीक कैम्पों के जरिये की जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन 140 यात्राएं की जा रही है। गावों के  खेतों में बनी ढाणियो और शहरी क्षेत्रों में स्लम बस्तियों में में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सरकार  60 हजार गरीब परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं और परियोजनाओं का लाभ दे रही है।   

No comments :

Leave a Reply