HEADLINES


More

हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर को हार्टअटैक :यमुनानगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

Posted by : pramod goyal on : Sunday 10 December 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यमुनानगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री जनसंवाद कर रहे थे तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में मंत्री कंवरपाल गुर्जर को प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षा मंत्री को यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में लाया गया है, जहां पर जांच जारी है।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के बड़े भाई अशोक कुमार बहादुरपुर ने बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। मंत्री कंवरपाल जब जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया जिसके चलते वह गिर गए थे। उन्हें तुरंत वहां से अस्पताल में लाया गया जहां मंत्री की हालत में सुधार है।

No comments :

Leave a Reply