HEADLINES


More

MCD के 5000 सफाई कर्मचारी होंगे स्थायी": अरविंद केजरीवाल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 1 November 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 नई दिल्ली: 

MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों को दिल्ली सरकार स्थायी करने जा रही है. ये ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है.दिल्ली नगर निगम के करीब 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि जनवरी में नगर निगम


में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब से अब तक सरकार 6494 सफाई कर्मचारियों को पक्का कर चुकी है. उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी यानी कि जिनकी नौकरी का कुछ नहीं पता, आज बुला लेते हैं लेकिन कल काम पर नहीं बुलाया जाता है. महीने में 15 दिन बुलाएंगे या 20 दिन तक बुलाएंगे, इसका कुछ भी नहीं पता और न ही छुट्टी का कुछ पता है. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम में 15 सालों तक बीजेपी की सरकार थी, इस दौरान उसने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब से दिल्ली सरकार ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है, तब से सफाई कर्मचारी बहुत खुश हैं.उन्होंने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से 30,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है.

No comments :

Leave a Reply